फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान वृदध की मौत

विज्ञापन
corona positive ded dody.jpg - फोटो : corona positive ded dody.jpg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कस्बे के एक व्यापारी के वृद्ध पिता की कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। मौत की खबर के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशितों का समझाबुझाकर मामला शांत कराया। कोविड एल- 2 में अतिरिक्त पुलिस बल तैैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यापारी के 80 वर्षीय वृद्ध पिता चार दिन पूर्व कोरोना संक्रमित हो गए थे। उम्र और स्थिति को देखते हुए उन्हें एल- 2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही को आरोप लगाते हुए बवाल काटने लगे। कर्मचारियों से अपशब्दों का प्रयोग करने पर उतारू हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी कामता प्रसाद मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों की बात सुनकर उन्हें समझाते हुए शांत कराया। उन्होंने मृतक के परिजनों से से आरोपों के संबंध में अपनी समस्या लिखकर देने की बात कही। कहा कि कानून अपने हाथ में न लें।
विज्ञापन

यदि परिवार के लोग शव को ले जाना चाहते हैं तो ले जा सकते हैं। अन्यथा जिले से आई टीम के माध्यम से अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें