फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग लापरवाह

विज्ञापन
राजघाट रोड पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर जाती टैक्सी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। टैक्सी चालक अधिक कमाई के चक्कर में यात्रियों को संक्रमण के खतरे में डाल रहे हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा रहे हैं। बिना मास्क के भी यात्रा करा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है। लेकिन गाइड लाइन सिर्फ नाम की रह गई है। इसका असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। लगातार लोग लापरवाह बने हुए हैं। जिले की विभिन्न सड़कों पर दौड़ रहीं बस व टैक्सियों के संचालक अधिक कमाई के चक्कर में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा रहे हैं। कुछ टैक्सी संचालक तो ठूंस - ठूंसकर यात्रियों को सफर करा रहे हैं। इनमें अधिकांश टैक्सियों में यात्री बिना मॉस्क के सफर कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के खतरे का भय बना हुआ है। बच्चों की तो जान जोखिम में डालकर लोग सफर करा रहे हैं।
शहर में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। इससे लोग भले ही सहमे हुए हों, लेकिन इसके बाद भी नियमों का पालन करने से गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
वाहनों की अभियान चलाकर लगातार जांच की जा रही है। कोविड नियमों का पालन करने केे लिए जागरूक किया जा रहा है। कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अनुज गंगवार
यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें