ललितपुर। कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने के साथ इसके नए वैरिएंट की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। झांसी से सटे शिवपुरी में मिले खतरनाक श्रेणी वाले डेल्टा प्लस स्वरूप के नए वैरिएंट से जिले भर मेें खतरा बढ़ सकता है। जरा सी असावधानी भारी पड़ सकती है। रविवार को जहां एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित भी मिला है। इसके बाद भी लोग चेत नहीं रहे। वीकेंड लॉकडाउन के बाद भी शहर में भीड़ देखने को मिली। लोग सब्जी मंडी की दुकानों कोविड नियमों को नजरअंदाज कर खरीदारी करते दिखे। कई लोग तो मास्क भी नहीं लगाए थे।
कोरोना की बेकाबू दूसरी लहर को बीते अभी महज एक माह ही हुए है। अभी संक्रमण जरूर कम हुआ है, लेकिन खतरा बरकरार है। लोग इस खतरे को भूलकर फिर से न तो मास्क लगा रहे है, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। इस लापरवाही में अफसर से लेकर आम आदमी तक सब बेफिक्र है। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी भीड़ उमड़ रही है। मानो यह लोग कोरोना को समझते ही नहीं है। यह लापरवाह तब बरती जा रही है जब एम्स के निदेशक ने ऐसे ही हालात को देखकर पांच से छह हफ्तों में तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। फिर भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं हो रहा है। कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर के बाद अब संक्रमण भी कम हुआ है। बाजार, कार्यालय, होटल खुलने लगे है। शहर भर में इसका असर जिलेवासियों पर नहीं पड़ रहा है। वह बाजार खुलने को एक अवसर मानकर खुलेआम प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे है। रविवार को वीकेंड लॉकडाउन में शहर के घंटाघर से लेकर शनिचर चौराहा, कटरा बाजार, सब्जी मंडी, नझाई बाजार व स्टेशन के पास भीड़ नजर आई।
नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। रोज लोगों के चालान भी पुलिस काट रही है। शहर के मुख्य स्थानों पर भी चेकिंग कराई जा रही है।
केके सिंह, एसडीएम, सदर