फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने थप्पड़ मारा तो जीजा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम हुसंगा में साले के थप्पड़ मारने से आहत जीजा ने गांव में एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने अपने मायके फोन करके भाई को बुुला लिया था, जिसके आने के बाद मामला और अधिक बिगड़ गया। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम हुसंगा निवासी गोलू (18) पुत्र मुकेश अहिरवार का शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी ने अपने मायके ग्राम कचनौंदाकला में फोन करके भाई को बुला लिया। जब उसका भाई आया और बहन को रोता देखा तो उसके गुस्से में आकर अपने जीजा गोलू को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने से गोलू इतना आहत हो गया कि वह तत्काल घर से भागकर अपने खेत के बगल में दूसरे के खेत में जाकर बबूूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जीजा को घर से जाता देख उसका साला भी उसके पीछे भागा कि कहीं वो कुछ कर न ले, लेकिन जब तक वह उसे रोक पाता, तब तक उसने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन भी भागकर उसे खोजते हुए मौके पर पहुंच गए, जहां गोलू का शव पेड़ पर लटक रहा था, जिस पर परिजनों ने घटना की सूचना बानपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलू की एक वर्ष पहले ही ग्राम कचनौंदा निवासी चांदनी के साथ शादी हुई थी। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था और वह पिता के साथ खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष बानपुर अलमा अहिरवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-----
पत्नी व साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
ग्राम हुसंगा निवासी गोलू अहिरवार द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में कोतवाली बानपुर पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मृतक के पत्नी चांदनी और साले रोहित पुत्र छिद्दे के खिलाफ उसके बेटे को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें