फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरोग्य सेतु’ एप पर कोरोना पॉजिटिव का मामला वायरल

विज्ञापन
आरोग्य सेतू एप - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में ‘आरोग्य सेतु’ एप में अलग-अलग दूरी पर कोरोना पॉजिटिव केस दर्शाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेतु एप में कोरोना पॉजिटिव दर्शाने से शहरवासियों की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में नया कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के चलते शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की मौत के बाद नौ मई को उसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आने वाले 92 लोगों के सैंपल भेजकर उनकी जांच कराई गई, लेकिन सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद से जनपदवासियों ने राहत की सांस ली थी।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील लगातार की जा रही है। जनपदवासियों द्वारा भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया जा रहा है। आरोग्य सेतुु एप के अनुसार जिला में दस किलोमीटर क्षेत्र में 24,367 लोग आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता दर्शाए जा रहे हैं। इसी बीच बीते रोज आरोग्य सेतु एप में एक कोविड -19 उपयोगकर्ता दर्शाया जा रहा है। हालांकि, इसकी दूरी शहर में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचने पर भिन्न-भिन्न दर्शाई जा रही है। आरोग्य सेतु एप में पॉजिटिव केस दर्शाने के बाद से शहरवासियों में बेचैनी बढ़ गई है और लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं और लोगों में यह जानने को उत्सुकता भी बढ़ गई है कि आखिर आरोग्य सेतु एप पर जो पॉजिटिव केस दर्शाया जा रहा है, वह कोई नया मामला है या फिर जिस पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, उसी का मामला है।
विज्ञापन

यह गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। लेकिन, शहर में कई लोगों को रात भर नींद भी नहीं आई है कि कहीं उनके आसपास तो उक्त कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति तो नहीं है। इसको लेकर शहरवासी आपस में एक-दूसरे से मोबाइल पर संपर्क करके एप पर दर्शाए जा रहे पॉजिटिव केस की हकीकत जानने के प्रयास में लगे रहे।
मामले की जांच कराई जा रही
आरोग्य सेतु एप पर कोरोना पॉजिटिव केस दर्शाने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में जांच कराई जा रही है शीघ्र ही सही जानकारी हासिल की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
अन्य राज्य से जनपद में आ रहे लगभग मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजा रहा है। इनमें में कई प्रवासी ऐसे हैं, जो रेड जोन से आ रहे हैं। सभी का परीक्षण कराया जा रहा है। आरोग्य सेतु एप का मामला संज्ञान में आया है। जैसे ही कोई लक्षण वाला व्यक्ति मिलता है, उसके कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी।
जिले में अब तक केवल एक ही व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव था और उसकी मौत हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें