फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा जेल का एक किशोर समेत दो मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2028 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक किशोर समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत यह है कि रिकवरी दर बढ़कर 98.80 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की गति धीमी हो गई है। यहां पर तीन माह बाद बीते दो दिन कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला है। इसको लेकर राहत रही, लेकिन रविवार को कोविड जांच के दौरान दो कोविड पॉजिटिव पाए गए।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 2028 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 886 सैंपल आरटीपीसीआर किट से व ट्रूनॉट से एक और एंटीजन किट से 1141 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक, एंटीजन किट की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में बच्चा जेल का एक 16 वर्षीय किशोर व 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक होम आइसोलेशन में है और एक बच्चा जेल में उपचार करा रहा है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 12675 पहुंच गया। इनमें 124 की मौत हो चुकी और 12523 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 28 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2091 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। राहत यह है कि रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 पहुंच गया है।
विज्ञापन

---
रविवार को 2028 व्यक्तियों के सैंपल की जांच में एक किशोर बच्चा जेल व एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें