फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच में मिले 11 व्यक्ति संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर तमाम प्रयास के बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां पर आएदिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को 11 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या 2775 पहुंच गई हैं। वर्तमान में 137 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। 42 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2596 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कोरोना जांच सेंटरों से सोमवार को 1688 व्यक्तियों की जांच की गई। इसमें 11 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा के बिदुआ कॉलौनी निवासी 40 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, कोतवाली क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में तहसील महरौनी के ग्राम पठा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक बिरधा के ग्राम टेंनगा निवासी 26 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव निवासी 42 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक व कस्बा बार निवासी 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमितों में किसी भी मरीज में लक्षण नहीं पाए गए, जिस पर पांच व्यक्तियों को होम आइसोलेशन व छह को तालबेहट स्थित पॉलीटेक्निक के एल-1 अटैच में भर्ती किया गया है।
1077 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
बीते दिनों से आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आने से जहां संबंधित व्यक्ति को होम क्वारंटीन में रहना पड़ता है। साथ ही निगेटिव रिपोर्ट आने वाले का कार्य प्रभावित होता है। यहां पर तीन दिन से अब तक के 1077 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

सोमवार को 11 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार इलाज मुहैया कराई जा रही है।
- डा. प्रतापसिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
दो फीसदी लोगों में है कोरोना संक्रमण
ललितपुर। जिले में भले ही संक्रमित मरीजों की सेहत तेजी से सुधर रही हो, लेकिन अभी संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है। कुल 134567 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 2775 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमण ने जनपद में नौ मई को दस्तक दी थी। मई माह में कोरोना संक्रमण के मात्र तीन मरीज मिले थे, इनमें एक की मौत हुई। जून माह में एक दो संक्रमितों की मौत हुई और पांच व्यक्ति संक्रमित पाए। जिसके बाद जुलाई से लगातार कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जा रहे हैं। एक दिन में 60 से अधिक संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। पांच माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2775 पहुंच गई है। जिले में अब तक 134567 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 2775 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। जहां बीते माहों में भी जांच कराने वाले व्यक्तियों में दो प्रतिशत व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया जा रहा था, जिनका प्रतिशत अब भी दो प्रतिशत ही बरकरार बना हुआ है।
अक्टूबर माह में जांच के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। हालांकि जांच कराने वालों में दो प्रतिशत व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया जा रहा है।
विज्ञापन

- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें