ललितपुर/ सिंदवाहा। चिकित्सा के क्षेत्र में जनपद के दो युवाओं ने अपना नाम रोशन किया है। शहर के मोहल्ला महावीरपुरा निवासी सत्यनारायण शुक्ला के पुत्र आर्यन शुक्ला का चयन नीट में हुआ है। आर्यन शुक्ला नागपुर में निवासरत हैं, जहां पर उन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी शुरु की और पहले प्रयास में ही उन्होंने सफलता प्राप्त की। वहीं ग्राम सिंदवाहा के रहने वाले अनुराग भोंडेले का भी नीट में चयन हुआ है। अनुराग की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई, जिसके बाद 12वीं भोपाल के सरकारी स्कूल से की। अनुराग ने अपनी सफलता का श्रेय भाई अरुण भोंडेले और माता पिता को दिया है।
आर्यन शुक्ला- फोटो : LALITPUR