फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2757 सैंपल की जांच में एक बालक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बीते दो सप्ताह से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जांच को लिए 2757 सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक बालक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व कोविड जांचों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिल रहे थे। लेकिन अब प्रतिदिन कोविड जांच में एक-दो मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को जनपद के विभिन्न सेंटरों से कोरोना जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2757 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1080 सैंपल आरटीपीसीआर किट से, ट्रूनॉट किट से तीन और एंटीजन किट से 1674 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है। एंटीजन किट की जांच में एक 11 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित बालक शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी है। संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहा है।
जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12681 हो गई है। इनमें अब तक 124 की मौत हुई और 12538 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। अब जिले में 25 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2211 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना जांच केे लिए गए 2757 सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
- डा. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें