फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6347 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड वैक्सीन में युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4044 युवाओं ने टीका लगवाया। वहीं, 44 से अधिक उम्र के 2303 लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव में कारगर कोविड वैक्सीन के लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 176 युवाओं ने टीकाकरण की पहली डोज लगवाई। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 70, शहर के जगदीश मार्केट में 53, बस स्टेंड पर 24, सूचना कार्यालय में 70, लक्ष्मीपुरा में 47, गोविंद नगर में 60, नेहरूनगर में 61, रावर इंटर कॉलेज में 150, रैन बसेरा में 131 युवाओं ने वैक्सीनेशन में पहुंच कर पहली डोज लगवाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 304, जखौरा 1558, सीएचसी मड़ावरा में 197, महरौनी में 723, बार में 190, तालबेहट 230 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं 44 वर्ष से अधिक उम्र के 2303 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए को वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4044 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2303 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें