फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बोतल न मिलने पर कोरोना मरीज ने चिकित्सक को मारी बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के तालबेहट में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए बनाए गए एलएन-1 अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज ने चिकित्सक से बोतल का पानी मांगा। चार बार पानी देने के बाद पांचवीं बार चिकित्सक द्वारा पानी की बोतल न देने पर भड़के मरीज ने चिकित्सक को खाली प्लास्टिक की बोतल मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंचकर अव्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने बताया कि एलएन-1 अस्पताल में मरीज द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने एडीएम को मौके पर भेजा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि एक मरीज द्वारा पानी की चार बोतलें लेने के बाद पांचवीं बार पानी मांगा। चिकित्सक द्वारा आरओ से पानी लेने के लिए कहा गया, इस पर मरीज ने पानी की बोतल फेंककर चिकित्सक को मारी और पैर मारकर आरओ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मरीज से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए। मरीजों से अपील की गई कि चिकित्सक आपकी सेवा के लिए तैनात हैं, इनके साथ दुर्व्यवहार न करें।
डोर टू डोर सर्वे नहीं करने वाली आशाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोर कमेटी की बैठक में निर्देश दिए कि जो आशाएं डोर टू डोर सर्वे करने नहीं जा रही हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि तालबेहट ब्लॉक के छांवर, कोटरा, जमालपुर, सेरवासकलां, जखौरा ब्लॉक के मनौरा, अंधेर, छिपाई, करगन, बीघामहावत, पंचौरा, बार ब्लॉक के धमना, सूरीकलां, मड़ावरा ब्लॉक के इमिलिया, बगौनी, बिरधा ब्लॉक के बेटना, नयागांव, नीमखेरा, सतरवांस तथा महरौनी ब्लॉक के किसरदा, मिदरवाहा एवं अगौरा में आशाएं डोर- टू डोर सर्वे करने नहीं जा रही हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो आशाएं सर्वे के लिए गांवों में नहीं जा रही हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें