फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मासूम व बैंक कर्मी समेत 23 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को एक मासूम बालिका व एक बैंक कर्मी समेत 23 व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2690 पहुंच गई है। इनमें 42 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2496 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 152 संक्रमितों को उपचार मुहैैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जांच के दौरान एक मासूम व एक बैंक कर्मी समेत 23 व्यक्ति कोराना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के कारागार के पास स्थित जेल कॉलौनी निवासी तीन संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 20 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय युवती पॉजिटिव है। जैन मंदिर के पास निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय वृद्ध महिला, 68 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित है। शहर के मोहल्ला देवगढ़ रोड निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला आजदपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक, मोहल्ला पठापुरा रैदासपुरा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, पुराना बाजार निवासी 20 वर्षीय युवक, मोहल्ला कटरा बाजार निवासी छह वर्षीय मासूम बालिका संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम कल्यानपुरा निवासी 28 वर्षीय युवती, तहसील मड़ावरा के ग्राम बुदनी निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्राम गिदवाहा निवासी 38 वर्षीय युवक, कस्बा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तहसील महरौनी कस्बा निवासी एक 36 वर्षीय बैंक कर्मी, 24 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, ग्राम लहरन निवासी 30 वर्षीय युवक, ग्राम सिंदवाहा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी 21 वर्षीय किशोर संक्रमित पाए गए हैं।
1230 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
ट्रू नेट, एंटीजन जांच भले ही समय पर आ रही हो, लेकिन अब तक आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के समय में सुधार नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट के समय में सुधार नहीं होने से सैंपल देने वाले व्यक्ति को क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर पांच दिनों से अब तक के 1230 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

सोमवार को जांच के दौरान 23 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें