फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मरीजों को क्वारंटीन करने में खर्च होंगे 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए कि होटलों में मरीजों को क्वारंटीन करने पर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 10 दिन के लिए दस हजार रुपये किराया एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए दो हजार रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि झांसी से आने वाली बसों के सभी यात्रियों का पीडब्ल्यूडी डाक बंगला तालबेहट में एंटीजन टेस्ट करने के बाद ही बस को आगे रवाना किया जाए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा, अत: रक्षाबंधन से संबंधित सभी प्रकार की खरीदारी शुक्रवार तक पूरी कर लें। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पॉजिटिव मरीज की सूचना मिलने पर उसे तत्काल उसी दिन अस्पताल पहुंचाया जाए।मरीजों को शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में रखा जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ की मॉनिटरिंग करते रहें, साथ ही उत्साहवर्धन भी करते रहें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. जेएस बख्शी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें