फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में बच्चे घरों में समय का कर रहे सदुपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 के चलते जहाँ बच्चे घरों में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं कुछ बच्चे जीव दया के कार्य करके आनलाइन फोटो शेयर कर रहे हैं। बच्चों को भी घरों के अंदर रहने के लिए कहा जा रहा है। बच्चों को कोरोना समय में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

बच्चे घरों में स्कूल की ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेल भी खेल रहे हैं और बेटियां मम्मी के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनवा रहीं हैं। इसके साथ ही बच्चे घरों में पेड़-पौधे लगा रहे हैं, पेड़-पौधों को पानी भी दे रहे हैं जिससे घर में हरियाली रहे और शुद्ध आक्सीजन भी मिले। बच्चों ने गौरैया के घौंसलों को भी लगाया है, जिनमें आकर नन्हीं गौरैया ने आशियाना भी बना लिया है। नन्हीं गौरैया के साथ खेलने का भी मौका मिल रहा है। निखिल बताते हैं कि उन्होंने अपने घर में तोता के बच्चों को पाल रखा है और उनकी सेवा कर रहे हैं। बताया कि उन्हें पक्षियों से बहुत ही प्रेम है। देवांश जैन बताते हैं कि बालकनी में गमलों में एलोवेरा, मनी प्लांट, तुलसी, पुदीना, शो प्लांट लगे हुए हैं, जिनमें वह प्रतिदिन पानी डाल रहे हैं। इनसे शुद्ध आक्सीजन भी मिल रही है। घर का वातावरण भी स्वच्छ बना हुआ है। रुबी कुशवाहा और वैशाली चौहान ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व घर के पास बने बगीचे में गौरैया के घोंसले लगाए हुए थे जिनमें गौरैया ने बच्चों को जन्म दिया। उनकी चीं-चीं की आवाज बहुत ही मीठी लगती है। दिनभर गौरैया के बच्चों के साथ खेलती हूं। रितिक कुशवाहा, अजय झा, रानू, आनंद प्रजापति बताते हैं कि इस भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों व जानवरों के कंठ न सूखें इसलिए जल पात्रों में पानी भरकर रख रहे हैं, जिससे इस गर्मी में प्यास के कारण कोई पक्षी प्राण न गवाएं। पुष्पेंद्र जैन बताते हैं कि गतवर्ष लॉकडाउन के चलते बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को करने के लिए जागरूक किया गया था। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों को घर पर रहकर किया था और फोटो भी शेयर की थी। इस बार भी बच्चे जागरूक होकर विभिन्न गतिविधियों की फोटो भेज रहे हैं। बच्चे परिवार के लोगों और मित्रों के लिए संदेश दे रहे हैं। घर में रहें सुरक्षित रहें, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी ,कोविड नियमों का पालन करें, जब जरूरी कार्य हो तभी घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें