फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की सूचना पर दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम जमुनियां में कोरोना के मरीज की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम आनन-फानन में ग्राम जमुनियां पहुंची। जहां पर व्यक्ति से संपर्क कर उसको निगरानी में लिया। टीम उक्त व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां पर जांच में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की सूचना मिली। इस पर स्वास्थ्य महकमा तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह के साथ गांव में पहुंचा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमित चतुर्वेदी व डा. पवन सूद ने व्यक्ति अपनी निगरानी में लिया और उसे अस्पताल में लाकर जांच कराई गई। जांच में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए। व्यक्ति को केवल सामान्य बुखार था। उसे जांच के बाद जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
ग्राम जमुनियां निवासी व्यक्ति को टीम के माध्यम से लाया गया था। उसकी जांच करने पर सामान्य बुखार पाया गया था, जिसे सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एस के वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
ग्राम जमुनियां निवासी व्यक्ति की जांच की गई। जांच में कोरोना वायरस के किसी भी प्रकार लक्षण नहीं पाए गए हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें