फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से 41 से 60 वर्ष तक के 55 व्यक्तियों की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में युवाओं को भले ही सबसे अधिक संक्रमण ने चपेट में लिया हो, लेकिन सबसे अधिक मौत 41 से 60 वर्ष तक के व्यक्तियों की हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस आयु वर्ग के 55 व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि मासूमों में एक की मौत हुई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट किया गया। बचाव के लिए जागरूक किया गया, लेकिन यहां पर अब तक 124 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 53 फीसदी शहर निवासी रहे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 47 प्रतिशत व्यक्तियों की संक्रमण के चलते मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जीरो से दस वर्ष तक के एक बच्चे की मौत हुई। वहीं 11 से 20 वर्ष के एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई। 21 से 40 वर्ष तक के 19 युवा संक्रमण के दौरान दम तोड़ गए जबकि सबसे अधिक 41 से 60 वर्ष तक के 55 व्यक्ति उपचार के दौरान संक्रमण से जंग हार गए। 61 से अधिक उम्र के अब तक 49 व्यक्तियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में सबसे अधिक युवा आए हैं, लेकिन अब तक सबसे अधिक 41 से 60 वर्ष के व्यक्तियों की अधिक मौत हुई है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें