फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरग सिंह के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंपनी बाग में दो दिन पहले आम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत के मामले में मृतक की शिनाख्त बांसी के आगे हर्षपुर, हाल शहर के मोहल्ला आजादपुरा नहर के पास निवासी दुरग सिंह (44) पुत्र हम्मीर सिंह गौर के रूप में की गई। दो दिन से घर नहीं पहुंचे दुरग सिंह के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला, तो वह शनिवार को सुबह कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी लिखाने पहुंचे, इस पर यहां पुलिस ने उनसे हुलिया पूछा और कंपनी बाग में आम के पेड़ से गिरे युवक (मृतक) की फोटो दिखाई तो परिजनों ने उसकी पहचान दुरग सिंह के रूप में की। मृतक के रिश्तेदार मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दुरग सिंह मोहल्ला आजादपुरा में किराए से रहता था और वह यहां मजदूरी करता था। दो दिन से घर नहीं पहुंचने पर तलाशने पर नहीं मिला तो वह कोतवाली पहुंचे थे। मृतक की पांच बेटियां व एक बेटा है, जिनमें तीन बेटियों की शादी हो गई है और वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें