फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य, 3214 लोग कर रहे रिपोर्ट आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई शून्य
विज्ञापन

3214 लोग कर रहे रिपोर्ट आने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या शून्य हो गई हो गई, उधर, अभी आरटीपीसीआर किट से जांच के लिए भेजे गए 3214 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिले में वर्तमान में एक भी कोरोना संक्रमित एक्टिव नहीं है। बीते एक सप्ताह से लगातार सैंपलों की आ रही जांच में एक भी संक्रमित मरीज नहीं पाए जा रहे हैं। फिलहाल जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य होने से कोरोना मुक्त घोषित है। इसको लेकर भले ही राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन अब भी आरटीपीसीआर किट से कोरोना जांच कराने वाले लोग संशय में हैं। इसका कारण समय पर रिपोर्ट न आना है। जिले में प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक लोग आरटीपीसीआर किट से कोविड जांच कराते हैं। आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में चार से अधिक दिनों का समय लग रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 14 जुलाई के आठ, 15 जुलाई के 12 सैंपल, 16 जुलाई के 1540 और 17 जुलाई के 1654 सैंपल जांच को जांच भेजे गए हैं। इस तरह चार दिन में कुल 3214 आरटीपीसीआर किट से कोविड जांच को भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में नहीं हो सकी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा
जिले में कोरोना संक्रमण की आरटीपीआर जांच की सुविधा नहीं है। इससे आरटीपीआर किट के सैंपलों जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा जाता है। जहां पर पूल सैंपलिंग के माध्यम से जांच की जाती है। जिसमें रिपोर्ट आने के लिए पांच दिन का समय लग रहा है। इससे सैंपल दे चुके लोगों को समय पर संक्रमण की जानकारी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सैंपल देकर लोगों केे परेशान रहना पड़ता है। कई संदिग्ध तो जांच रिपोर्ट आने तक खुले आम घूमते रहते हैं। साथ ही घर में भी बिना मास्क व सामाजिक दूरी के बने रहते है। इससे अन्य लोगों को भी संक्रमित होने का खतरा रहता है।
----
कइयों की बिगड़ जाती हालत
कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण होने के चलते कई लोग जांच करा लेते हैं। इनमें बुखार, खांसी या जुकाम, हाथ-पैर दर्द व आंखों में जलन होना आदि है। एंटीजन जांच वाले व्यक्ति को तुरंत जानकारी हो जाती है, लेकिन कई लोग आरटीपीसीआर किट से जांच कराते हैं। ऐसे में सैंपल देकर जांच रिपोर्ट की जानकारी चार से पांच दिन बाद मिलने से हालत तक बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

---
यह है संक्रमण की स्थिति
जिले में कोरोना संक्रमण ने चौदह माह पूर्व दस्तक दी थी। तब से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमितों की संख्या 12700 पहुंच गई है। इनमें 128 संक्रमित अस्पतालों में उपचार के दौरान जान गवां चुके हैं। 12572 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
----
जिले में एक सप्ताह से संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई है। वहीं बीते चार दिनों के आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 3139 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें