फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच में दिखाना होगा आधार कार्ड या परिचय पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि कोविड जांच कराने जाने वाले सभी व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड अथवा कोई परिचय पत्र अवश्य ले जाएं। शिकायत मिल रही है कि लोग जांच के दौरान अपना फोन नंबर एवं घर का पता लिखवाते हैं। बाद में कांटेक्ट ट्रेसिंग के समय समस्या का सामना करना पड़ता है और बहुत सारे मरीज ऐसे हैं, जो ट्रेस नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को ऑक्सीजन, प्लाज्मा एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कुछ गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक की और कोरोना महामारी के दौरान सहयोग की अपेक्षा की। बताया कि जनपद में सैंपल इन की सुविधा दस बजे से तीन बजे तक कोतवाली के सामने रेन बसेरा में शुरू कर दी गई है। यह शिकायत आ रही है कि प्राइवेट एंबुलेंस चालक मरीजों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं जोकि इन परिस्थितियों में अपराध है। जिलाधिकारी ने प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की बैठक कर निर्देश दिए कि कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत क्षेत्र में कार्य कर रही स्वास्थ्य विभाग की समस्त टीमें जनपद में स्थापित एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबरों (05176-274371, 05176-272200, 05176-272335, 05176 272613 एवं मोबाइल नंबर 9454416374) पर सूचनाएं उपलब्ध कराते रहें। इसके अलावा जिलाधिकारी निर्देश दिए कि एक मई से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण अभियान के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ले, साथ ही जिन स्थलों पर टीकाकरण किया जाना है वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें