फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक संक्रमित मिलने वाले क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ाएं

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि अधिक संक्रमण मिलने वाले क्षेत्रों में जांच का दायरा बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि 24 घंटे में 1,489 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। पांच संक्रमितों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में कुल 67 एक्टिव केस हैं। इस पर जिलाधिकारी ने डोर टू डोर सर्वे में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। कोविड अस्पतालों में शौचालयों को साफ रखने व मरीजों को समय से दवाइयां उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कांटेक्ट ट्रेसिंग में अधिक संक्रमित मिलने वाले क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ाने व होम आइसोलेशन के मरीजों से संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डा. अमित चतुर्वेदी, डीपीआरओ अवधेश कुमार, एसीएमओ डा. जेएस बख्शी, डा. हुसैन खान, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें