ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुआंतला निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उसी गांव के पांच आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम कुआंतलां निवासी राहुल पुत्र शिवदयाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके समाज के व्यक्तियों पर सोशल मीडिया पर उनके ही गांव के निवासी विशाल सिंह राजा पुत्र भानूप्रताप उर्फ बल्लू द्वारा गंदी टिप्पणी की गई। ठाकुर प्रजापति के कुछ व्यक्तियों नीरज ठाकुर, रंजीत सिंह ठाकुर, संजय, राहित राजा द्वारा भी टिप्पणी की गईं। जिससे उनके समाज के व्यक्तियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्हें मानसिक क्षति पहुंची है। इससे विवाद की आशंका बनी हुई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो