ललितपुर। कोरोना वायरस ने शहर के लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है। जिले में जो कोरोना मरीज पाए जा रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत मरीज शहर के हैं। अब तो शहर में स्थापित सरकारी कार्यालयों के कर्मी एक के बाद एक चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें न्यायालय के कर्मचारी शामिल हैं। इससे जिले में संख्या बढ़कर 1079 पहुंच गई है और 14 की मौत भी हो चुकी है।
बुधवार को जिले में सिविल न्यायालय के कर्मचारी व एक पुलिस कमी और एक चिकित्सक समेत 34 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सिविल न्यायालय के कर्मचारियों में 52 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक व 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। थाना सौजना में तैनात पुलिस कर्मी 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी 18 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय वृद्घ महिला व 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला नईबस्ती में दो संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 वर्षीय किशोर व 34 वर्षीय युवती पॉजिटिव है। मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 11 वर्षीय मासूम बालिका, 70 वर्षीय वृद्घ महिला, 40 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मोहल्ला आजादपुरा निवासी चार कोरोना संक्रमित है। इनमें 22 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 20 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय महिला संक्रमित है। इसके अलावा मोहल्ला नेहरुनगर निवासी 30 वर्षीय युवती, इलाइट चौराहा के पास निवासी 21 वर्षीय युवक, तालाबपुरा निवासी 48 वर्षीय चिकित्सक कोरोना संक्रमित है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, कस्बा बांसी निवासी 42 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, ग्राम नगवास निवासी 30 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार के ग्राम बस्तगुवां निवासी 15 वर्षीय किशोर, जाखलौन निवासी 35 वर्षीय युवक और मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला निवासी 25 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
1297 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जनपद में सैंपल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन जांच समय पर नहीं आ रही है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। यहां पर 20 अगस्त से पहले से लेकर अब तक के 1297 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
बुधवार को जनपद में 34 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी