ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत कस्बा बानपुर से टीकमगढ़ रोड पर चकोरा मोड़ पर पुलिया से टकराकर तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी अकरम उर्फ बागले (30) पुत्र कमाल खान अपने साथी टीकमगढ़ निवासी गोलू सेन (32) पुत्र गणेश सेन के साथ शुक्रवार की दोपहर में बाइक से बानपुर से टीकमगढ़ की ओर लौट रहे थे। अभी वह बानपुर के आगे चकोरा मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक से उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे उन दोनों की मौके पर ही तड़पते हुए मौत हो गई। थाना बानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की और मृतकों परिजनों को घटना की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।