फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, 134 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को की गई जांचों में कुल 134 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राहत की खबर यह रही कि सोमवार को एक दिन में 265 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1982 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जगहों पर 1699 कोविड-19 की जांचें की गईं, जिनमें 134 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 81, ट्रूनेट जांच में दो और एंटीजन जांच में 51 मरीज संक्रमित पाए गए। सात मरीजों के संक्रमित होने की रिपोर्ट अन्य जनपद से प्राप्त हुई है। जांचों में शहर में 40 नए संक्रमित पाए गए, जबकि तालबेहट में 34, बिरधा में 14, महरौनी क्षेत्र में 19, जखौरा क्षेत्र में 7, मड़ावरा क्षेत्र में 8 और बार क्षेत्र में सात कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 265 मरीजों को ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, जिनमें एल-2 अस्पताल तालबेहट से तीन और होमआइसोलेशन पूर्ण करने पर 241 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
इस प्रकार जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1982 रह गई है। सोमवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की तालबेहट व झांसी में उचार के दौरान मौत हो गई। इनमें ललितपुर के गजरा पैलेस के पास निवासी 65 वर्षीय वृद्ध एल-2 अस्पताल तालबेहट में भर्ती थे, ललितपुर निवासी 35 वर्षीय युवक और रावतपुरा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

------------
सोमवार को 1699 लोगों की कोविड जांच कराई गईं, जिनमें 134 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 265 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की एल-2 अस्पताल तालबेहट और दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें