फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यालयों के रसोइया सीखेंगे स्वच्छता और शुद्धता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पौष्टिक और स्वच्छ भोजन बनाने के लिए उन्हें फिल्म दिखाकर दिया जाएगा।
1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में करीब 1.71 लाख बच्चे हैं। इन बच्चों के लिए मेन्यू के अनुसार विद्यालय में भोजन बनाया जाता है। खाना बनाने के लिए मानदेय पर 3856 रसोइयों को तैनात किया गया है। शासन ने इन रसोइयों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। पौष्टिक और स्वच्छ भोजन बनाने की फिल्म दिखाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक इन रसोइयों से बैठकर प्रशिक्षण को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोइयों को स्वच्छता और शुद्धता को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ में भोजन पकाने से पूर्व गैस, बर्नर, रेग्युलेटर की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
कपिल दुबे, जिला समन्वयक मिड-डे मील योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें