फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Sat, 03 Feb 2018 12:59 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
kill by gun - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर कोतवाली अंतर्गत बड़ापुरा मोहल्ला निवासी ठेकेदार की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को तीन गोलियां लगने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्र कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुहल्ला बड़ापुरा निवासी अनूप सहाय पुत्र रामसहाय उम्र 41 साल शुक्रवार को अपने घर पर थे। इसी दौरान रात साढ़े दस बजे तीन अज्ञात लोग एक बाइक पर सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने मृतक की डोरबेल बजाकर उसे बाहर बुलाया। अनूप के बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिये। दो गोलियां पेट में लगीं और एक गोली पीछे की ओर सिर पर लगने से वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता मौके पर पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और हत्यारों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक सरकारी विभाग में ठेकेदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें