फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संविदा कर्मी का मोबाइल हैक कर उड़ाए 99,900 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। कस्बा निवासी विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी अर्जुन कुशवाहा का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 99,900 रुपये उड़ा दिया। साइबर क्राइम पुलिस को तत्काल सूचना देने से साइबर अपराधियों द्वारा ट्रांसफर की गई धनराशि होल्ड करवा दी गई है।
विज्ञापन

अर्जुन कुशवाहा ने बताया कि सोमवार दोपहर में उसका मोबाइल अचानक हैक हो गया। इसके बाद एक बार में 49000 रुपये, दूसरी बार में 50000 रुपये और तीसरी बार में 900 रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि एक दिन में रुपये निकलने की लिमिट खत्म हो जाने से साइबर ठग और रुपये नहीं निकाल पाए। उसने बताया कि खाते में दो लाख रुपये से अधिक जमा थे। एक दिन पहले ही उसके पिता ने एक लाख रुपये उसके खाते में जमा किए थे। रुपये निकलने के बाद अर्जुन ने बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद कराया। अर्जुन ने यह भी बताया कि छह अगस्त से उसके मोबाइल पर कई बार ओटीपी और मैसेज आ रहे थे, लेकिन वह समझ नहीं सका। जब रुपये निकलने का मैसेज आया तब वह जान पाया कि उसके मोबाइल को हैक कर लिया गया है। यह भी बताया कि जिस खाते में उसके रुपये ट्रांसफर हुए थे, पुलिस ने उसे ब्लॉक करा दिया है। साइबर अपराधी सिर्फ 35 हजार रुपये ही निकाल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें