फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन में रिसाव से आ रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। हर घर जल योजना अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। तहसील मड़ावरा अंतर्गत अधिकांश गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु तो हो गई, लेकिन जगह-जगह लाइन में लीकेज एवं टोटियां न होने से पेयजल सड़कों पर फैल रहा है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के गिरार तिराहे पर जिनेंद्र जैन की दुकान के सामने मेन लाइन में नाली के नीचे लीकेज है। साफ पानी नाली में गिरकर बर्बाद हो रहा है। आपूर्ति बंद होने पर नाली का गंदा पानी पाइप लाइन में लौटने से पानी दूषित हो रहा है। वहीं, मड़ावरा कस्बे में पुराना बाजार, टौरिया मोहल्ला के नीचेपुरा, भारत जिल्दसाज मोहल्ले में अधिकांश नलों में टोटियां नहीं होने से पेयजल आपूर्ति होने पर सारा पानी सड़क और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से लीकेज बंद कराने के साथ जहां बगैर टोंटी पानी बर्बाद हो रहा है, वहां के संयोजन काटने की मांग की है। Ӑ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें