ललितपुर। जनपद में 10 गांव की आबादी क्षेत्र में कच्चे मार्गों की समस्या दूर होगी। साथ ही मार्गों में रपटा और विद्यालय व अन्य स्थानों पर टिनशेड समेत अन्य निर्माण कार्य कराया जाएगा। 20 कार्यों का निर्माण 4.85 करोड़ से किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री श्रम सेवायोजना राज्यमंत्री व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने विभिन्न क्षेत्र में चार मार्गों में सीसी सड़क, छह गलियों में पेबरब्रिक्स, तीन सार्वजनिक स्थलों पर टिनशेड चबूतरा निर्माण, दो स्थानों पर रैनबसेरा, एक धार्मिक स्थल पर बाउंड्रीवॉल व एक मार्ग के नाला पर रपटा और एक सोलर लाइट समेत अन्य कार्य के लिए निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सर्वे कर एस्टीमेट जारी किए थे, जिसके आधार पर माननीय ने निधि जारी की है। इसके साथ ही विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया चल रही है। इसके पूर्ण होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे दस गांव में आवागमन की सुविधा सुगम होगी।
-
यह कराए जाएंगे विकास कार्य
- सीसी सड़क - 04
- पेबरब्रिक्स - 06
- टिनशेड चबूतरा - 03
- रैनबसेरा - 02
- बाउंड्रीवॉल - 01
- सोलर लाइट - 01
- रपटा निर्माण - 01
-
दस गांव की गलियों में सीसी व पेवरब्रिक्स सड़क समेत अन्य विकास कार्यों के निर्माण कराए जाएंगे। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग