फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उदयपुरा से कैलगुवां आमघाट सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में उदयपुरा से कैलगुवां आमघाट तक सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस 13.60 किलोमीटर सड़क का निर्माण 39.86 करोड़ से किया जाएगा। चौड़ीकरण के साथ ही सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
यह मार्ग जिले के करीब 24 गांवों के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले को जोड़ता है। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण है। वर्तमान में तीन मीटर होने से यह मार्ग अधिक संकरा है। इसके साथ ही मरम्मत न होने से जर्जर हो गया है। सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। दिसंबर में कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क के निर्माण से जिले के उदयपुरा, ककड़ारी, बिलाटा, जरावली, बंगरा, टीला, कैलगुवां, म्यांव, मर्रोली, चंदावली आदि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा होगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ व निवाड़ी के लिए आवागमन सुगम होगा। दूरी कम होने से समय की बचत होगी।
विज्ञापन



वर्जन
उदयपुरा-कैलगुवां आमघाट तक सड़क चौड़ीकरण के साथ निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। दिसंबर में कार्य शुरू किया जाएगा। - जेपी खरे, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें