फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालबेहट क्षेत्र में चार संपर्क मार्गों का निर्माण, सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सड़कौरा में चार गलियों में 11.29 लाख से बनेगी सीसी सड़क, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र में चार संपर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत हो गया है। इनमें कंधारीकलां, करोई, कुईयन और टीला संपर्क मार्गों का निर्माण लगभग 24 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, महरौनी क्षेत्र में ग्राम पंचायत सड़कौरा में चार मोहल्लों की गलियों में 11.29 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन मार्गों के बनने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कंधारीकलां संपर्क मार्ग के किलोमीटर एक में सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य 6.40 लाख की लागत से दो माह में पूरा किया जाएगा। करोई संपर्क मार्ग के किलोमीटर एक में मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य छह लाख की लागत से किया जाएगा, जो दो माह में पूरा होगा। वहीं, कुईयन संपर्क मार्ग में भी मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य 6.45 लाख रुपये की लागत हो कराया जाएगा। इसी प्रकार टीला संपर्क मार्ग के किलोमीटर एक में सामान्य मरम्मतीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य भी 5.15 लाख रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विकास खंड महरौनी की ग्राम पंचायत सड़कौरा में चार सीसी सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसके तहत ग्राम में प्रकाश महाराज के मकान से वीरा सोरन के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण 2.44 लाख रुपये से होगा। वहीं, सरमन के मकान से स्वामी यादव के मकान तक 2.63 लाख रुपये, भरोसा के मकान से चैनू के मकान तक 2.63 लाख और रामनारायण के मकान से बलराम के मकान तक 3.59 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें