कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस पर शपथ लेते अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सभी को शपथ दिर्लाई। जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों को समरसता के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति को उच्चतम पद तक पहुंचने के समान अवसर प्राप्त हैं। प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संविधान पर गर्व होना चाहिए एवं भारतीय नागरिक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने भारत के संविधान के गठन हेतु विभिन्न देशों के संविधानों के अनुच्छेदों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी रमेशचंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य आदि मौजूद रहे।