पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अचेतावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना मृतक सिपाही के परिजनों को दे दी गई है।
जनपद मिर्जापुर के कस्बा जिगना निवासी धीरेंद्र तिवारी (40) पुत्र दीपबंधु तिवारी को संदिग्ध परिस्थिति में अचेतावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि धीरेंद्र तिवारी पुलिस विभाग में 2006 वैच का सिपाही है। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात चल रहा था और बैरक में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रहता था। पुलिस लाइन में वह 4-5 वर्ष से तैनात चल रहा था। सोमवार को धीरेंद्र ने घर जाने के लिए अवकाश लिया था। घर जाने के लिए वह रेलवे स्टेशन पहुंचा। लेकिन यहां उसकी ट्रेन निकल गई।
जिसके बाद वह वापिस पुलिस लाइन में बैरक में आ गया था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया। साथी पुलिसकर्मियों ने प्रतिसार निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। प्रतिसार निरीक्षक और पुलिसकर्मी अचेत धीरेंद्र को जिला अस्पताल लेकर आए।
यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना मृतक सिपाही के परिजनों को मिलने पर वह ललितपुर के लिए निकल चुके थे।