फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ के लिए किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मनरेगा को पूरी तरह लागू करने, बजट बढ़ाने और मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत घंटाघर के मैदान में गांधीजी की मूर्ति के नीचे धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का लगातार प्रयास कर रही है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी है, इसके बजट में कटौती और नियमों में बदलाव जनविरोधी कदम है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

मनरेगा जिला प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से करोड़ों मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार मिलता है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की मजबूती और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। मनरेगा में 60 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी, जबकि अभी 90 फीसदी देती है और 40 फीसदी राज्य सरकार देगी। जबकि अभी मात्र 10 फीसदी देती है। इससे राज्यों को मनरेगा कार्य कराने में रूचि नहीं रहेगी, क्योंकि उसे ज्यादा धन खर्च करना पड़ेगा, जिससे यह संकट मजदूरों पर आ जाएगा कि उन्हें गांव मे काम नहीं मिलेगा। कांग्रेसियों ने मनरेगा के अधिकार पहले की तरह सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के अंत में सरकार से मनरेगा को पूरी तरह लागू करने, बजट बढ़ाने और मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान की मांग की गई। धरना में जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, हरीबाबू शर्मा, रफीक अली, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी हीरालाल सेन, रामदास गोना, गुलाब, सुरेश पचौरी, दिनेश रजक, महेश चंद, असलम खान, अमित बुंदेला, शिशुपाल, आजाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें