फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मनरेगा बचाने के लिए 17 को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता में दी आंदोलन की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें 20 वर्ष पहले यूपीए-1 की सरकार में लागू की गई मनरेगा के महत्व को बताया गया। मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस लखनऊ में 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी।
मनरेगा के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर जसपाल सिंह ने बताया कि 20 वर्ष पहले यूपीए-1 की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। ग्राम पंचायतों को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कोविड-19 महामारी जैसे संकट के दौरान यह ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे। यह भी बताएंगे कि कैसे मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलाव संघीय ढांचे को कमजोर करने का एक कुत्सित प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें