फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 12 से 29 तक गांवों में चौपाल लगाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस जिलास्तर पर चरणबद्ध आंदोलन, धरना प्रदर्शन एवं जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ने जसपाल सिंह को मनरेगा का जिला कोऑर्डिनेटर बनाया है।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले जसपाल सिंह को जिला कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, मनरेगा योजना के नाम में बदलाव के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनहितकारी योजनाओं के नाम बदलने की नीति जनविरोधी है। इसी के तहत आने वाले दिनों में जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का अपमान बताया।
नगर अध्यक्ष राम नरेश दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम 180 देशों में प्रचलित है और उनकी प्रतिमाएं स्थापित हैं। उनके आदर्शों पर चलकर सरकारें बन रही हैं। आज उन्हीं के देश में उनका ही नाम बदला जा रहा है। जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि 10 जनवरी को प्रेस से वार्ता, 11 को सांकेतिक उपवास और 12 से 29 जनवरी तक गांव-गांव चौपाल लगाई जाएगी। इस दौरान संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि जल्द से जल्द शेष बूथ कमेटी का गठन कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों व नगर अध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने मंडल अध्यक्षों की बैठक हर माह करेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश शांडिल्य, प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा हीरालाल सेन, प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह लोधी मड़ावरा, ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा दीपक रैकवार, तालबेहट नगर अध्यक्ष अमित सिंह बुंदेला, महरौनी नगर अध्यक्ष राकेश सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें