फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव की हार पर कांग्रेस मंथन करे: उमा

विज्ञापन
सुम्मेरा तालाब का निरीक्षण करती पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव ताकत के साथ लड़ा, लेकिन कांग्रेस मुकाबले में कहीं नजर नहीं आई। उनके अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। इस शर्मनाक स्थिति पर उसे मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने महंगाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घट रही घटनाओं को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

संक्षिप्त दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंद्रह वर्ष दिल्ली की सत्ता कांग्रेस के हाथों में रही। दिल्ली के चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस की हालत पतली नजर आई। उसके लगभग सड़सठ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा ने चुनाव पूरी दमखम से लड़ा, भले ही परिणाम अनुरुप नहीं आये हों। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटित घटनाएं भी मंहगाई को प्रभावित करतीं हैं। वहीं, मौसम एवं प्राकृतिक प्रकोप भी इसके कारक बनते हैं। वर्तमान में मंहगाई दर नियंत्रण में है। आपदामोचक राशि और बीमा को लेकर किसानों के लिए आ रही परेशानी के मद्देनजर राज्य सरकार से चर्चा करेंगे।
इस मौके पर उन्होंने सुम्मेरा तालाब का सौंदर्यीकरण और सांसद निधि से बनाए गए घाटों को देखा। तालाब के चारों तरफ के नवनिर्माण पर नजर डाली। तालाब के पानी में तैरती मछलियों व प्रवासी पक्षियों के झुंड को देखकर प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू से तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को बरकरार रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जॎिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बब्बू राजा बुंदेला, किरन सेन, मनीष अग्रवाल, देवेंद्र गुरु, निखिल रामकुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महेश भैया, घनश्याम साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, गजेंद्र प्रताप सिंह लोधी, दीपक पाराशर, ध्रुवसिंह सिसौदिया, रुपेश साहू, संतोष नायक, अवतार सिंह अंडेला, नीतेश संज्ञा, मनीष बामोर, दुर्ग प्रताप सिंह लोधी, राहुल सिंह लोधी, विजय सिंह लोधी, अभिमन्यु सिंह लोधी, दिनेश सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें