फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मोदी के पुतले की निकाली शवयात्रा

Thu, 23 Jul 2015 12:41 AM IST
ललितपुर / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शवयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जनता को चुनाव के पूर्व जो सपने दिखाए गए थे, प्रधानमंत्री मोदी उसमें से कोई भी पूरा नहीं कर सके हैं। इसके बाद पुतला दहन किया गया। इसके अलावा जिले में न्याय पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर भी पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार आदि के विरोध में जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री के पुतले की शवयात्रा गुडलक होटल चौराहा से शुरू हुई, जो सावरकर चौक, आजाद चौक होते हुए घंटाघर पहुंची। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा के साथ नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि व्यापम घोटाले को लेकर पचास की नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की मौत हुई है। ललितपुर प्रभारी डा. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि हमें 60 महीने दो, अच्छे दिन आ जाएंगे। अब भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि अच्छे दिन आने में 25 साल लग जाएंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद ने कहा कि जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है। इसके बाद घंटाघर चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, रामकिशन कक्का, अजय तोमर, हरीकिशन बाबा, अमित प्रिय जैन, जसपाल बंटी, बायजू राजा,  जहीर खान, उवेश खान, प्रदीप रिछारिया, ब्रजेश बबेले, विवेक व्यास, दीपक जैन, दीपक ताम्रकार, अमित दुबे, अमित यादव, ऊदल पटेल, रामगोपाल अहिरवार, मुकेश रजक, हनुमत कुशवाहा, समद खां, आनंद कुशवाहा, रामनरेश दुबे, रजनी अहिरवार, रामजीवन यादव महरौनी, अनिल जैन सीमा, हरचरन कुशवाहा, अखिलेश सम्राट, मो. आसिफ, विंद्रावन कुशवाहा, प्रीतम पटेल, मूलचंद्र कुशवाहा, जयराम सिंह, सुरेंद्र जैन, तुलसी कुशवाहा, जहीर रानू, मनीष श्रीमाली, सोबरन सिंह बुंदेला, रामअवतार लोधी, संजूम पटैरिया वृषभान पटेल, संजय मोदी, जयनारायण वाल्मीकि, राजाराम पटेल, धनीराम अहिरवार, शोभाराम तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार हरीबाबू शर्मा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें