फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी और फ्रंटल संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को कोसते हुए कहा कि इसका खामियाजा जनता भोग रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर आम जनता से हस्ताक्षर कराए गए। यूूथ कांग्रेस व महिला कांग्रेस के नेतृत्व में शहर स्थित गेंदालाल पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश सचिव उवेश खान ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। किसान कर्ज के तले दब कर आत्महत्या करने को मजबूर है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दामों को लेकर जनता में आक्रोश है। प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ बहादुर अहिरवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। महिला जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से युवा वर्ग में नाराजगी है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वैभव जैन, अंकुश जैन, अजय तोमर, मनीष श्रीमाली, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. आसिफ खान, रामनरेश दुबे, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया राममूर्ति तिवारी, नीलेश पटेल, रोहित कुशवाहा, शहीद खान, रामदेवी विश्वकर्मा, मनीराम, सौरभ रैकवार मौजूद रहे। उधर, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिले के कई पेट्रोल पंपों पर नागरिकों से राष्ट्रपति को संबोधित पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिट्टू राजा, राकेश रजक, मोहन सिंह चंदेल, गुलाब वंशकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें