फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाबेहट से ककौरिया की गड्ढेदार सड़क से निकला हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
ङोगरा खुर्द/पाली। क्षेत्र में विकास के दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन हकीकत यह है कि बालाबेहट से ककौरिया जाने वाले मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर पुलिया टूटी है बारिश के दौरान यहां जलभराव होने पर टूटी पुलिया में गिरकर राहगीर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय पहले बालाबेहट से ककौरिया जाने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग को बनाया गया था लेकिन पहली बारिश में ही गिट्टी उखड़ने लगी। धीरे-धीरे इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए जिससे वाहन तो दूर पैदल निकलना ही दूभर हो रहा है। सड़क पर उखड़ रही गिट्टी से दो पहिया वाहन फिसलकर गिर जाते जिससे वाहन पर बैठने वाले जख्मी हो रहे हैं। इसी मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया की स्लैब टूट रही है। बारिश में यहां जल भराव होने पर टूटी पुलिया की स्लैब में गिरकर लोग चुटहिल हो जाते हैं। यह सड़क से मध्य प्रदेश की सीमा से जोड़ती है। इस कारण यहां से काफी लोगों का निकलना होता रहता है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर अफसरों तक सड़क बनवाने की गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा।
पूरी सङ़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वाहन चलाते समय सोचना पड़ता है कि कहां से निकालें, जरा सी लापरवाही हुई तो गिरकर चोटिल होना तह है। गौरव मिश्रा
सङ़क पर जगह जगह गिट्टी और पत्थर पड़े हुए हैं जिस पर आए दिन वाहन चालक फिसल कर घायल हो रहे। अधिकारियों को इस सड़क को प्राथमिकता से बनवानी चाहिए। शिवम बुंदेला
विज्ञापन

खस्ताहाल इस सङक की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देकर सड़क बनवानी चाहिए। सेंदपाल सिंह।
यह सड़क मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ती है। इस पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन निकलते हैं वाहन निकलने के दौरान सड़क पर पड़ी गिट्टी लोगों के लग जाती है। प्रशासन को सड़क जल्द बनवाना चाहिए। पूरन नायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें