फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला परिषद में विद्युत विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग के अभियंता कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले तमाम किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिंचाई के लिए ज्यादा से ज्यादा बिजली की आवश्यकता है। लेकिन किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तुवन प्रांगण से पैदल चलकर नारेबाजी करते हुए जिले के किसान विद्युत विभाग के अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया और उसके उपरांत अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि वर्तमान में जनपद के किसान रबी सीजन की फसलों की बुवाई कर रहे हैं तो कहीं सिंचाई का पहला पानी फसलों को दिया जा रहा है, ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए अधिक से अधिक समय के लिए बिजली की आवश्यकता है। जनपद के किसानों को मात्र कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिस कारण कई किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं।
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा विफल साबित हो रहा है। एक ओर जहां महंगी खाद , महंगा डीजल, महंगी दवाइयां, महंगा बीज किसानों को लेना पड़ रहा है वहीं, दूसरी ओर किसानों को अपनी फसलों के उचित दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अति शीघ्र ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं लाया गया तो आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष संजय जैन मोदी, महासचिव राकेश रजक, महासचिव पुनीत देवलिया, उपाध्यक्ष जहीर अली रानू, वरिष्ठ कांग्रेसी जाहिर सिंह बघेल, डॉ. शशिकांत पाठक, धर्म सिंह वर्मा, बृजेश कुमार शांडिल्य, शब्बीर खान मंसूरी, गुलाब वंशकार, नवनीत किलेदार, प्रदीप रिछारिया, असलम खान, डॉ. राम सिंह यादव, गणेश कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण पटैरिया, खलक सिंह राजपूत, अखिलेश जैन मलैया आदि मौजूद रहे।

जिला परिषद में विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें