फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भूखे मर रहे, सीएम को गिनीज बुक की चिंता

Wed, 28 Oct 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार 10 लाख पौधे रोपकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रही, जिसके तहत ललितपुर में 1.21 लाख पौधे रोपे जाने हैं। बुंदेलखंड में सूखा पड़ रहा है, जहां किसान आत्महत्या कर रहे है।
विज्ञापन


 किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है, पानी नहीं बरसने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। जानवर पानी के अभाव में प्यासे व चारे के अभाव में  भूखे मर रहे हैं और रोजगार के लिए लोग बुंदेलखंड से पलायन कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पौधे रोपकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने को परेशान हैं। उनके इस कदम की निंदा की गई। इस मौके पर सुरेंद्र जैन, अजय तोमर, प्रदीप रिछारिया, राजू  सिसौदिया, संजीव हुंडैत, रामनरेश दुबे, अदीम, शबनम, समद खां, निर्भीक  शर्मा, मुकेश रजक, जशरथ कुशवाहा, रामगोपाल अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें