फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदर्शन में 15 कार्यकर्ता ही जुट सके

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। महंगाई और किसानों को खाद व बीज की किल्लत के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में करीब 15 कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को घंटों लाइन में लगकर भी खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह सरकार की नाकामी को सिद्ध करती है और यह 70 साल में पहली बार देखा जा रहा है जब किसान इतना परेशान और हताश महसूस कर रहा है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण यह स्थिति बनी है।
महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है कपड़े खाद्य पदार्थ, तेल, डीजल, पेट्रोल एवं रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल वस्तुओं पर महंगाई बढ़ना किसान और मजदूर वर्ग के लिए काफी पीड़ादायक है। उत्तर प्रदेश में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है और लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस दौरान हरी बाबू शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया राकेश रजक, पुनीत देवलिया, विक्रम सिंह नातीराजा, कमल किशोर दुबे, खलक सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, अरविंद सेन, राहुल सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें