फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गदयाना पीएचसी का हाल, बिना जांच के हो रहा मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत गदयाना स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। यहां एमबीबीएस चिकित्सक तक नियुक्त नहीं हैं। न ही अस्पताल में अब तक जांच की सुविधा शुरू हो सकी है। अस्पताल के आवास में पानी व बिजली का संकट बना हुआ है।
मंगलवार को न्यू पीएचसी में पहुंच कर अमर उजाला की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओपीडी खुली तो थी, लेकिन चिकित्सक नदारद मिले। चिकित्साधिकारी की ओपीडी की कुर्सियां भी खाली नजर आईं। यहां फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में बताया गया कि तीन चिकित्सक को बार सीएचसी जाना पड़ता है। इससे चिकित्सक नियमित सेवाएं नहीं दे पाते हैं। अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक तक नियुक्त नहीं हैं। एक बीएएमएस चिकित्सक की तैनाती है, जो नियमित रूप से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। अस्पताल में फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय व सफाईकर्मी तीनों कर्मचारी नजर आए।
विज्ञापन

-
अस्पताल में नहीं है जांच की सुविधा
अस्पताल में आने वाले मरीज कैसे स्वस्थ हों, जब यहां पर मर्ज की जांच तक की सुविधा नहीं है। अस्पताल में एक लैब टेक्नीशियन को नियुक्त किया गया था, जिसे सीएचसी बार में अटैच किया गया है। इससे यहां पर मरीजों की जांच नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल में इलाज की आस लेकर आ रहे मरीजों को महज परामर्श व दवाइयां मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में इलाज नहीं मिल पा रहा है।
-
अस्पताल के आवास में नहीं मूलभूत सुविधाएं
अस्पताल का भवन भी जर्जर हालत में है। चिकित्साधिकारी आवास में न तो पानी की सुविधा है और न ही बिजली की। ऐसे में स्टाॅफ को आवास की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि यहां पानी की टंकी वर्षों पहले बनाई गई है, जो शोपीस साबित हो रही है।
विज्ञापन

-
अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक प्रशिक्षण में लखनऊ गए हैं। अन्य सुविधाएं न होने की जानकारी मिली है। इस पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी कर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।-डॉ. इम्तियाज, अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें