फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भीषण गर्मी से हाल बेहाल... उमस से बढ़े त्वचा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी के साथ पड़ रही उमस लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रही है। लू लगने से उल्टी, दस्त व बुखार और पेट दर्द की समस्या हो रही है तो तापमान में गिरावट आने से अब उमस से त्चचा रोगी बढ़ रहे हैं। पसीने से फंगस इंफेक्शन तो खुजली व लाल रंग के चकत्ते पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत सीएचसी व निजी अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 400 मरीज पहुंच रहे हैं।
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। भीषण गर्मी में पसीना आ रहा है, तो उमस से फंगस इन्फेक्शन की समस्या पनप रही है। शरीर में छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते पड़ रहे हैं। बच्चों के शरीर में भी लाल-लाल दाने निकल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सेठ ने बताया कि धूप में निकलने पर एलर्जी होती है। शरीर पर लाल दाने के साथ कई को खुजली की दिक्कत हो रही है। अधिक समय तक तेज धूप में वाहन से चलने पर हवा लगने से आंखों में जलन होती है। साथ में त्वचा के जलने जैसी स्थिति हो रही है। ओपीडी में करीब 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें लगभग 40 से 50 मरीज फंगस व उमस से हो रही समस्याओं के आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। त्वचा रोग के मरीज की किसी भी तरह की वस्तु का प्रयोग न करें। धूप से पूरी तरह से बचाव करें। फुल व हल्के कपड़े पहनें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन

-
सीएचसी पर दो सौ मरीज: आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 160 से 200 तक मरीज आ रहे हैं। छह सीएचसी पर 800 से 900 मरीज आ रहे हैं, इनमें 200 से अधिक मरीज त्वचा रोग की समस्या के पहुंच रहे हैं।निजी क्लीनिकों में भी 150 मरीज प्रतिदिन फंगस इंफेक्शन, खुजली व लाल दानों के पहुंच रहे हैं।
-
इस तरह करें बचाव
- गीले कपड़े पहनने से बचें।
- सफाई के साथ रहें।
- चेहरे को ढंककर निकलें।
- पाउडर का प्रयोग करें।
- ढीले कपड़े पहनें, जिससे शरीर में हवा लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें