फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी क्रय केंद्रों पर कंप्यूटर, नेट नहीं

Tue, 11 Apr 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mandi lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपद में तहसील व ब्लॉक स्तर पर गेहूं खरीद के लिए खोले गए अधिकांश क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। नब्बे फीसदी से अधिक क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कंप्यूटर व नेट की व्यवस्था नहीं है। इस कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। खरीद में भी तेजी नहीं आ पा रही है। उन्नीस केंद्रों पर तो अब तक खरीद का श्रीगणेश नहीं हो पाया है। 
 जनपद में गेहूं खरीद के लिए 67 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें पीसीएफ के 60 क्रय केंद्र विभिन्न ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस बार 1625 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। पीसीएफ को 2.60 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। किसान क्रय केंद्रों पर पहुंचना शुरु तो हो गए हैं, लेकिन वहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। 
विज्ञापन

 67 क्रय केंद्रों में से मात्र जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर एक और एफसीआई के दो केंद्रों पर ही ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। अन्य केंद्रों पर अब तक कोई कंप्यूटर व नेट संबंधी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण में परेशानी हो रही है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं है। बारदाना सिलने के लिए स्टिचिंग मशीन भी शोपीस बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार करीब दस केंद्रों पर बिजली नहीं है।  वहीं  बारदाना व अन्य सामग्री के अभाव के कारण उन्नीस केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।   अब तक 2329.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। 

चार क्रय केंद्र गल्ला मंडी होंगे शिफ्ट      
ललितपुर। अमरपुर स्थित गल्ला मंडी में पीसीएफ मंडी का एक, साधन सहकारी समिति रौंड़ा, बुढ़वार संघ और क्रय विक्रय ललितपुर समेत कुल चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। अमरपुर मंडी में बिजली, पानी व अन्य अव्यवस्थाओं के चलते चारों क्रय केंद्रों को जिला प्रशासन द्वारा नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही किसान बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति जखौरा और तालबेहट भी गल्ला मंडी में शिफ्ट होंगे।       
विज्ञापन

  
कहां कितनी खरीद      
ललितपुर। खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मार्केटिंग के तीन क्रय केंद्रों पर 195.90 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 60 केंद्रों पर 1571.65 मीट्रिक टन, राज्य कल्याण निगम के तीन केंद्रों पर 73.60 मीट्रिक टन व एफसीआई के दो क्रय केंद्रों पर 488.1 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें