फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पड़े निर्माण कार्य को समय से करें पूर्ण : महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
- महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी–ललितपुर खंड का व्यापक निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत विकास योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया, साथ ही लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को ललितपुर में रोकने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने अमृत विकास योजना के लेआउट का अध्ययन कर उसके अनुसार होने वाले निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक झांसी–ललितपुर खंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं की स्थिति को जांचा, तो वहीं यात्रियों से सीधे वार्ता कर अनुभव और सुझाव लिए गए। उन्होंने वेटिंग हॉल, शौचालय, कैटरिंग स्टॉल सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता का जायज़ा लिया, स्वच्छता एवं रख-रखाव पर विशेष बल देने के निर्देश दिए। जाखलौन-धौर्रा खंड के तीसरी लाइन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से संपन्न करने पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


-

साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को लेकर जीएम को दिया ज्ञापन
जाखलौन-धौर्रा। ग्रामीणों ने जीएम को साैंपें ज्ञापन में बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान साबरमती एक्सप्रेस का स्टॉपेज धौर्रा में बंद कर दिया गया था। यह ट्रेन कानपुर व लखनऊ की ओर जाती है। उन्होंने ठहराव की मांग उठाई। ज्ञापन पर धीरज सिंह यादव ग्राम प्रधान, राजाराम शर्मा, मदन कुमार, ओमप्रकाश यादव, गोटी यादव, अमित शर्मा, नवीन जैन, प्रीतम रैकवार, कड़ौरी लाल के हैं।
विज्ञापन


पाली व अन्य क्षेत्रों के लोगों ने उठाई ट्रेन ठहराव की मांग
जाखलौन। लोगों ने जाखलौन रेलवे स्टेशन पर कोरोना महामारी के पूर्व तीन एक्सप्रेस ट्रेनों सहित पांच ट्रेनों के स्टॉपेज थे, जिन्हें कोरोनाकाल में बंद कर दिया गया था। परंतु आज तक इन ट्रेनों के स्टॉपेज की पुनर्बहाली नहीं की गई। उन्होंने अमृतसर-दादर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस के स्टॉपेज जाखलौन में शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पाली नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी, ग्राम प्रधान मुकेश बबेले, भगवान सिंह पटेल, साहब सिंह, सूदरे अहिरवार मौजूद रहे। इसके साथ ही ललितपुर सेवा ग्रुप ने उठाई ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेन संचालन की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें