फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी नहर के पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें : रामरतन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैब का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। शहर से निकलने वाली गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर पर निर्मित होने वाले पुल चौड़ीकरण के निर्माण का सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही पुल का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने बताया कि पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैब डलवाने का कार्य पूर्ण कराएं और आवागमन की व्यवस्था करें। यह कार्य मार्च 2025 में प्रारंभ किया गया था, जो 85 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। मौके पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय चंद्र, सहायक अभियंता रोहित त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें