ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में खराब हैंडपंपों की शिकायत सप्ताह के सातों दिन व 24 घंटे दर्ज की जाएंगी। इसके लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने वीडियो क्रांफ्रेस के माध्यम से जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में तैनात सफाईकर्मी भी इसकी सूचना देंगे। अगर सफाईकर्मी सूचना नहीं देते हैं तो माना जाएगा कि वह गांव नहीं जा रहे हैं। अन्य माध्यमों से शिकायत आने पर सफाईकर्मी का वेतन काटा जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने सभी सचिवों व पंचायत सहायक को सख्त पत्र जारी किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर फोन नंबर 05176-272022 पर शिकायत की जा सकती है। संवाद