फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 2070 क्विंटल गेहूं जमा नहीं करने पर पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बी-पैक्स थनवारा गेहूं क्रय केंद्र पर 55.87 लाख का खरीद गया 2,070 क्विंटल गेहूं एफसीआई की गोदाम में जमा नहीं किया गया। पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी सचिव और केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीसीएफ के जिला प्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने पत्र में बताया कि वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद के दौरान क्रय एजेंसी पीसीएफ ने गनगौरा स्थित बी-पैक्स थनवारा में क्रय केंद्र संचालित किया था। गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू होकर 15 जून को संपन्न हो गई थी। खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर पांच जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार क्रय केंद्र बी-पैक्स थनवारा की कुल खरीद 73 किसानों से 5719.50 क्विंटल की गई है, जिसके सापेक्ष 3648.53560 क्विंटल गेहूं का प्रेषण भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में कर दिया गया, लेकिन 2070.96440 क्विंटल गेहूं का प्रेषण गोदाम में होना शेष है, जबकि गेहूं खरीद 15 जून से ही बंद है।
उक्त समिति व केंद्र के सचिव एवं केंद्र प्रभारी को खरीद बंद होने के पूर्व ही अधिकारियों ने लगातार लिखित एवं मौखिक रूप से निर्देशित किया, इसके बाद भी अवशेष गेहूं जमा नहीं किया गया। उन्हें कई नोटिस भी दिए गए, लेकिन अभी तक गेहूं जमा नहीं कराया गया। पीसीएफ एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने क्रय केंद्र का कई बार औचक निरीक्षण किया, लेकिन गोदाम/क्रय केंद्र पर कुछ भी अवशेष नहीं है। जिला प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी सचिव व केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


एफसीआई के गोदाम में खरीदा गया गेहूं जमा न कराने पर सचिव और केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।-आनंद कुमार सिंह, जिला प्रबंधक, पीसीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें